Friday, July 31, 2015

देश का नक़्शा

‘बुलेट ट्रेन’ की तेज़ी से देश के हालात बदलने की उम्मीद जगी थी । देश को लगा कि थ्री डी और फ़ोर जी जैसे फ़ॉर्मूले देश का नक़्शा बदल कर रख देंगे । देश का नक्शा तो बदला लेकिन बांग्लादेश को जमीन के आदान प्रदान के जरिये,जिसमें भारत ने ज्यादा जगह देकर पडोसी से ‘अच्छे’ का तमगा हासिल कर लिया ।देश को लगा की उसका रहन-सहन बदल जाएगा ।लिबास तो बदला दिखाई दिया , देश ने एक बहुत महंगा कोट पहले पहने और फिर नीलाम होते देखा।

No comments:

Post a Comment