Saturday, December 12, 2015

उम्मीद

मुझे आपसे अपने लिए बहुत ही ज्यादा की उम्मीद है । आप को अपना सर्वश्रेष्ठ ही नहीं , मेरी अपेक्षाओं में से सबसे बेहतरीन बर्ताव करना ही होगा । अरे अब आप मुझसे उम्मीद मत रखिये । क्योंकि मैं जैसा हूँ , वैसा ही तो नज़र आऊंगा । ऐसा ही तो मेरा व्यवहार भी सामने आएगा । उफ़ ! अब आप नाराज़ क्यों होने लगे ? यह तो मैं अपने बारे में कह रहा था । आप तो ख्वामख्वाह अपने बारे में समझ बैठे ।